Movie prime

Gold silver price : 1 जनवरी से अब तक चांदी में 15500 और सोने में 6500 रुपए की तेजी

 

नए साल 2026 के पहले पखवाड़े में सोना और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल आया है। सोना 6500 रुपए बढ़कर 1,45,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 15500 चढ़कर 2,68,000 रुपए प्रतिकिलो हो गई। सिर्फ एक दिन में सोना 1500 रुपए और चांदी 10000 रुपए महंगी हुई।

सराफा बाजार में विवाह समारोह के लिए खरीदी शुरू हो चुकी है। सट्टा कारोबारियों ने चांदी को हीरा मानकर भाव बढ़ा दिए हैं। पहले डेढ़ लाख, फिर दो लाख, ढाई लाख के बाद अब तीन लाख रुपए तक ले जाने की तैयारी है। बाजार मूल्य से बाहर हो चुके इन भावों पर कोई नियंत्रण नहीं है। सराफा कारोबारी भी पहली बार इस तरह का व्यापार देख रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार अधिक भाव के कारण घरेलू व्यापार 50% तक घट गया है। यदि यही स्थिति रही तो सोना-चांदी का व्यापार कमजोर पड़ जाएगा।
 अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी के भाव शिखर पार कर चुके हैं।

 चांदी बेचने वाले अब 3 लाख के भाव का इंतजार कर रहे हैं। 

निवेशकों को इसमें बड़ा लाभ दिख रहा है। अन्य कारोबार का पैसा भी अब इसमें लगने लगा है।

 उज्जैन के पटनीबाजार, सराफा और फ्रीगंज के बड़े बाजार खरीदारों से भरे हुए हैं। 
दीपावली से शुरू हुई भाव वृद्धि अब तक जारी है। इस दौरान खरीदी का प्रतिशत अधिक रहा। 

बंद बाजार में सोना 24 कैरेट 1,45,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,68,000 रुपए प्रतिकिलो के भाव पर बंद हुई।