Movie prime

चांदी के भाव में नरमी, चांदी 500 तो सोना 800 रुपए गिरा, देखें आज 18, 22, 24 कैरेट सोने के रेट

 

रूस-यूक्रेन युद्ध सुलझाने को लेकर अमेरिका और रूस के बीच 15 अगस्त को प्रस्तावित बैठक की खबर का असर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ इंदौर सराफा बाजार पर भी दिखा। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं इंदौर बाजार में सोना 800 रुपए टूटकर 100200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

वहीं, चांदी 500 रुपए की गिरावट के साथ 115300 प्रति किलो बिकी। विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्रंप और पुतिन की संभावित बैठक से भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद जगी है। इससे सोने की सेफ हेवन मांग घटने लगी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3358 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3777 सेंट रहा।

सोना ऊपर में 3403 नीचे में 3352 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 3833 नीचे में 3760 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 100200 एक दिन पूर्व 101000 आरटीजीएस 102400 सोना 22 कैरेट 93700 चांदी चौरसा 115300 एक दिन पूर्व 115800 आरटीजीएस में 115500 चांदी टंच 115400 रुपए। उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 100500 सोना 22 कैरेट 92100 चांदी 1,16,000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

महानगरों में आज 12 अगस्त 2025 को सोने की कीमत

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना 93100 तो 24 कैरेट सोना 101550.


चेन्नई, मुंबई, कोलकाता में आज 22 कैरेट सोना₹92950 तो 24 कैरेट सोना 101 400.


जयपुर नोएडा गाजियाबाद लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना 93100 तो 24 कैरेट सोना 101550 रुपए प्रति 10 ग्राम।


बेंगलुरु और पटना में 22 कैरेट सोना 92950 और 24 कैरेट सोना 101400 पर ट्रेंड कर रहा।