Movie prime

Gold silver price : चांदी 1 दिन में 26500 और सोना 4600रु तक हुआ महंगा

 

घरेलू कमोडिटी बाजार में चांदी और सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सबसे बड़ी छलांग चांदी की कीमत ने लगाई। मंगलवार को एक किलो चांदी का भाव 26859 रु. बढ़कर पहली बार 3 लाख 44 हजार रु. के पार चला गया। पिछले हफ्ते भी चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। तब यह 46,937 रुपए यानी 16.3% उछलकर पहली बार 3 लाख रु. प्रति किलो के पार पहुंची थी। इसी तरह, 24 कैरेट सोने का भाव 4591 रु. चढ़कर पहली बार 1,58,901 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले 21 जनवरी को सोना 6818 रुपए महंगा हुआ था।

बीते एक साल में चांदी ने निवेशकों को 277.77% तो सोने ने 97.77% रिटर्न दिया है। चांदी अकेले जनवरी में ही 1,14,144 रुपए (49.54%) महंगी, 24 कैरेट सोना 25706 रु. (19.30%) प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया है।

चीन में सबसे महंगी है चांदी : इस

समय दुनिया में सबसे महंगी चांदी चीन में मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां इसका भाव 109 डॉलर प्रति औंस है, वहीं चीन में यह 125 डॉलर है। इसकी बड़ी वजह- चीन में चांदी की जबरदस्त मांग है। चीन दुनिया की कुल चांदी खपत का करीब 65% हिस्सा अकेले इस्तेमाल करता है।

ट्रम्प के नए टैरिफ ऐलान से सोना-चांदी में रुझान बढ़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा साउथ कोरिया से आयात पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी से वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ी है। इससे निवेशकों का भरोसा बॉन्ड और करेंसी से हटकर गोल्ड-सिल्वर जैसे रियल एसेट्स की ओर गया है। वित्तीय अनुशासन और नीतिगत विश्वसनीयता को लेकर बढ़ती चिंताओं ने भी निवेशकों को गोल्ड-सिल्वर की ओर मोड़ा है।