Movie prime

बंद हो जाएंगे ₹20 के पुराने नोट? पढ़िए RBI की ये नई गाइडलाइन वरना बढ़ेगी परेशान 

 
RBI New Guideline: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने ₹20 के नोट को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। 17 मई 2025 को रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने घोषणा किया कि केंद्रीय बैंक जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर के साथ ₹20 का नोट जारी करने वाला है। इस नए नोट का डिजाइन भी पुराने नोट की तरह ही होगा केवल हस्ताक्षर बदला होगा।जल्द नया नोट चलन में आने वाला है।
 जानिए कैसा होगा डिजाइन
 रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि महात्मा गांधी सीरीज में ₹20 का नोट जारी किया जाएगा जिसमें संजय मल्होत्रा का सिग्नेचर होगा।पुराने और नए नोट में खास अंतर नहीं होगा। दोनों देखने में एक समान ही होगा।
बंद नहीं होंगे पुराने नोट
 आरबीआई ने नागरिकों को यह भी आश्वासन दिया है कि पुराने नोटों को बंद नहीं किया जाएगा ना ही उसकी वैल्यू कम होगा। पुराने नोट भी सरकुलेशन में बने रहेंगे और वह पूरी तरह से वैध होंगे।
 जानिए कैसा होगा नया नोट
 आरबीआई के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा किया गया है।दी गई जानकारी में ₹20 के नए नोट के बारे में बताया गया है। ₹20 का नया नोट 63mm×129mm आकार का होगा और इसका रंग हरा पीला होगा। इसके पृष्ठ भाग पर एलोरा गुफाओं का चित्र होता है जो भारत की राष्ट्रीय विरासत को दर्शाएगा। पुराने और नए नोट दोनों चलन में बने रहेंगे।
मार्केट में ₹20 का नया नोट जारी होने वाला है। यह नया नोट बिल्कुल अलग होगा लेकिन पुराना नोट रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा बंद नहीं किया जाएगा। पुराना नोट भी चलन में बना रहेगा। आरबीआई ने स्पष्ट शब्दों में कहां है कि किसी भी तरह की नोटबंदी करने का आदेश जारी नहीं किया गया है। अफवाहों पर ध्यान ना दें और ऑफिशल वेबसाइट पर खबरें चेक करें। जल्द ही नया नोट जारी होगा।