आज RBI करेगी रेपो रेट पर फैसला, जानिए आम आदमी पर क्या होगा असर
RBI Updates: आज रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति का फैसला आ सकता है। सभी की नजर इस पर टिकी है की है कि क्या रेपो रेट में कोई बदलाव होगा। ट्रंप टैरिफ जैसे अंतरराष्ट्रीय मामलों के बीच लोग उम्मीद कर रही है कि शायद उन्हें ब्याज दर में कुछ राहत मिले। हालांकि, RBI पहले ही तीन बार रेपो रेट में कटौती कर चुकी है। दो बार 0.25% और एक बार 0.50% की।
रेपो रेट दर होती है जिस पर वाणिज्यिक बैंक रिजर्व बैंक से अल्पकालिक कर्ज लेते हैं। जब RBI रेपो रेट कम करता है, तो बैंक भी सस्ते ब्याज पर कर्ज ले पाते हैं और आम लोगों को लोन पर ब्याज कम देना पड़ता है। इससे कार लोन, होम लोन जैसे कर्ज सस्ते हो सकते हैं। इसके उलट, अगर रेपो रेट बढ़ता है तो ब्याज देने भी बढ़ सकती हैं, जिससे लोन महंगे हो जाते हैं।
RBI रेपो रेट के जरिए महंगाई को नियंत्रित करने की कोशिश करता है। हर 2 महीने में मौद्रिक नीति की बैठक होती है, जिससे इस तरह के आर्थिक फैसले लिए जाते हैं। इस बार उम्मीद है कि RBI स्थिति को देखते हुए स्थिर रुख अपना सकता है, लेकिन आम आदमी को राहत मिलेगी या नहीं, यह तो फैसला आने के बाद ही साफ होगा।