Gold rate: कमोडिटी बाजार में जबरदस्त तेजी के बाद चांदी में मुनाफा वसूली
gold rate : कमोडिटी बाजार में जबरदस्त तेजी के बाद देर रात चांदी में मुनाफा वसूली देखने को मिली।
कारोबार के आखिरी दौर में चांदी की कीमतों में करीब 4000 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। पूरे साल के लिहाज से चांदी अब भी सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाली कमोडिटी बनी हुई है।
साल की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 120 प्रतिशत की तेजी दर्ज की जा चुकी है और यह 1979 के बाद अपने सबसे अच्छे साल की ओर बढ़ रही है। विश्लेषकों के मुताबिक चांदी की तेजी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
सप्लाई की कमी और औद्योगिक मांग के चलते अगले एक साल में भाव 2.40 से 2.50 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4299 डॉलर प्रति औंस व चांदी 6191 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 131600 एक दिन पूर्व 132000 आरटीजीएस 134600
सोना 22 कैरेट 119600
चांदी चौरसा 184800
एक दिन पूर्व 189000
आरटीजीएस में 191000
चांदी टंच 185100 रुपए।
उज्जैन सराफा : सोना 24 कैरेट 132000 सोना 22 कैरेट 121200 चांदी 186000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

