Movie prime

ग्राहकी कमजोर रहने से चना दाल और मूंग दाल के भाव में गिरावट

 

ग्राहकी कमजोर रहने से चना दाल और मूंग दाल के भाव में गिरावट दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि सरकारी रणनीतियों के चलते दलहनों की कीमतों में मंदी आई हुई है। 

सरकार भाव नियंत्रण में रखना चाहती है। मौसम अनुकूल रहने के साथ तुवर उत्पादन में वृद्धि बताई जा रही, वहीं आयात भी बढ़ा है, जिससे भाव में आगे मंदी के आसार है।

मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5550, ऑस्ट्रेलिया 5675, तुवर लेमन 6325 व उड़द एफएक्यू 6825 रुपए।

दलहन: चना कांटा 5950 से 6000, डंकी 5100 से 5300, विशाल 5700 से 5800, काबुली चना 8500 से 9100, रशियन 5600 से 5800, बिटकी 5300 से 5400, मसूर 6100, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6900, महाराष्ट्र लाल 6900 से 7100,

 कर्नाटक 7000 से 7200, निमाड़ी 6400 से 6700, मूंग बेस्ट नया 7400 से 7450, एवरेज 7000 से 7300, उड़द नया गर्मी का 6800 से 7200, बोल्ड 7600 से 7800, मीडियम 6500 से 6800, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7000 से 7200, मीडियम 7400 से 7600, बोल्ड 7700 से 7800, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 7600 से 7700, फूल 8800 से 9000, बेस्ट तुवर दाल 9300 से 10400, 

ब्रांडेड तुवर दाल 10800, मूंग दाल मीडियम 8500 से 8600, बोल्ड 8800 से 9100, मूंग मोगर 8800 से 9100, बोल्ड 9200 से 9400, उड़द दाल मीडियम 8700 से 8800, बोल्ड 8900 से 9100, उड़द मोगर 1020 से 10400, बोल्ड 10500 से 10600 रुपए।