Movie prime
Today gold silver price : ग्लोबल बाजार में सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा और दोनों धातुओं में गिरावट, जाने आज के ताजा रेट
 

अमेरिकी ब्याज दरों में दिसंबर तक कटौती की उम्मीदें अब लगभग खत्म होती दिख रही हैं। पिछले छह हफ्तों में अमेरिका से कोई बड़े आर्थिक आंकड़े नहीं आए। दूसरी ओर फेड के कई अधिकारियों के सख्त रुख ने बाजार को साफ संकेत दिया है कि दरों में कटौती जल्दी नहीं होगी। फेड के उपाध्यक्ष फिलिप जेफरसन ने कहा कि रोजगार जोखिम बढ़े जरूर हैं, लेकिन कटौती बेहद धीरे-धीरे ही होनी चाहिए। इससे ग्लोबल बाजार में सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा और दोनों धातुओं में गिरावट दर्ज हुई। भारत में शादी सीजन से भौतिक मांग जरूर मजबूत है, लेकिन वैश्विक स्तर पर अमेरिकी नीतियों को लेकर चिंता कीमतों को नीचे धकेल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4113 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5224 सेंट रही। सोना ऊपर में 4119 नीचे में 4055 चांदी ऊपर में 5246 नीचे में 4917 सेंट रही।

 स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 126100 एक दिन पूर्व 124300 
आरटीजीएस 127100 
सोना 22 कैरेट 113100 
चांदी चौरसा 160500 
एक दिन पूर्व 156000 
आरटीजीएस में 160900 
चांदी टंच 160700 रुपए।

 उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 125800 

सोना 22 कैरेट 115300 

चांदी 160000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

 रतलाम सराफा | सोना 125900 जेवरात 115325 चांदी 160450 रुपए।