आलू-प्याज मजबूत, लहसुन के भाव आंशिक नरम
Dec 28, 2025, 13:18 IST
स्थानीय चोइथराम मंडी में आलू की आवक कम बनी रही। ज्योति आलू में पकड़ मजबूत रही और भाव 10 से 11 रुपए प्रति किलो बोले गए, जो एक से डेढ़ रुपए तक तेज रहे। अन्य सभी किस्मों के आलू में भी क्वालिटी के अनुसार भाव करीब एक रुपए तक बढ़े रहे। प्याज की बात करें तो पुराने प्याज की आवक करीब 15 हजार कट्टे और नए प्याज की आवक लगभग 30 हजार कट्टे रही। कुल मिलाकर आवक
कमजोर रही, जिससे अच्छे क्वालिटी वाले प्याज में बाजार मजबूत बना रहा। पुराने प्याज की आवक खास तौर पर कमजोर रही और भाव एक से दो रुपए तक तेज बोले गए। नए सुपर प्याज में भी भाव मजबूती पर टिके रहे। लहसुन की आवक लगभग 5 हजार कट्टे रही। बाजार में तेजी के चलते आक्क कमजोर रही। अच्छा माल रुक गया है जबकि हल्के माल की आवक ज्यादा हो रही है। इस बार लहसुन की फसल 15 से 20 दिन लेट बताई जा रही है।
शनिवार को लहसुन के भाव आंशिक रूप से नरम रहे। आलू ज्योति नया 1000 से 1200 आलू चिप्स 1500 से 1800 ज्योति पुराना 900 से 1200 राशन आलू 900 से 1100 मुल्ला 300 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1600 से 2000 प्याज लोकल 1000 से 1600 एवरेज 500 से 800 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 400 से 500 लहसुन सुपर बोल्ड 11000 से 12500 मीडियम 6000 से 7000 बारीक 3000 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल।