Today gold silver price : क्या आज सोना चांदी खरीदने की प्लानिंग है, आज 28 जून शनिवार को देखें 22 और 24 कैरेट सोने के रेट
latest gold rate :घरेलू सराफा बाजार में 18 जून को रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने-चांदी में गिरावट का ट्रेंड जारी है। 24 कैरेट सोना 1,375 रु. प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। इसकी औसत की कीमत 96 हजार रु. से नीचे आकर 95,784 रु. रह गई। 22 कैरेट सोना भी 1,260 रु. सस्ता हुआ। इसकी औसत कीमत 87,738 रु. प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं,चांदी 1,957 रु. सस्ती हुई। इसकी औसत कीमत 1,05,193 रु. प्रति किलो रही। 18 जून को 24 कैरेट सोना 99454 रु. और 22 कैरेट सोना 91,100 रु. प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचे थे। इसी दिन चांदी की कीमत ने भी 1,09,412रु. किलो का रिकॉर्ड बनाया था। अब तक इससे सोना 3,670 रु. (3.69%) और चांदी 4,219 रु. (3.86%) सस्ती हुई है। बुलियन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में नरमी का असर घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम होने, इजराइल-ईरान के बीच युद्ध-विराम के कारण भू-राजनैतिक जोखिम में कमी आई है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पांच हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया है।
Saturday latest gold rate
18 कैरेट सोने का आज का भाव
18 की रेट सोना चेन्नई सराफा बाजार में 74750 रुपए प्रति 10 ग्राम।
इंदौर और भोपाल में आज 18 कैरेट सोना 74250 रुपए प्रति 10 ग्राम।
मुंबई और कोलकाता सराफा बाजार में आज 18 कैरेट सोना 74210 रुपए प्रति 10 ग्राम।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 18 कैरेट सोना 74340 रुपए प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट सोने का आज का भाव
कोलकाता केरल हैदराबाद मुंबई सराफा बाजार में आज 22 कैरेट सोना 90700 रुपए प्रति 10 ग्राम।
दिल्ली लखनऊ जयपुर सराफा बाजार में आज 22 कैरेट सोना 90850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
इंदौर और भोपाल में आज 22 कैरेट सोना 90750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
24 कैरेट सोने का आज का भाव
चेन्नई सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 98950 रुपए प्रति 10 ग्राम।
मुंबई बेंगलुरु केरल हैदराबाद सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 98950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चंडीगढ़ लखनऊ जयपुर दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 99 हजार सो रुपए प्रति 10 ग्राम।
इंदौर और भोपाल में आज 24 कैरेट सोना 99 हजार रुपए पर ट्रेंड कर रहा है।