Movie prime

सोना खरीदने का मौका, भाव में गिरावट आने से कीमत 90 हजार से नीचे आई

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बाजार में 22 कैरेट सोना 89500 रुपए दस ग्राम रहा। बाजार में ग्राहकी का अभाव बना हुआ है, जो आगामी मानसून सीजन में जारी रहने की आशंका है। कॉमेक्स पर सोना 3295.70 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 32.91 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

इंदौर सराफा बाजार में सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 96000 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 89500 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 97300 व टंच 97400 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 97650 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 99600 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 1150 रुपए प्रति नग रही।

जापान सबसे बड़ा कर्जदाता नहीं रहा
जापान अब दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदाता नहीं रहा। 34 साल बाद जर्मनी उससे आगे निकल गया है। हालांकि जापान की बाहरी संपत्ति पिछले साल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल के अंत तक जापान की कुल बाहरी संपत्ति 533.05 ट्रिलियन येन (3.7 ट्रिलियन डॉलर) थी। यह एक साल पहले की तुलना में 12.9त्न ज्यादा है। लेकिन, जर्मनी की संपत्ति 569.65 ट्रिलियन येन है। इसलिए जापान पहले स्थान से फिसल गया