प्याज का बाजार सामान्य बना रहा, प्याज की तुलना में आलू ,लहसुन की आवक कम, देखें आज अनाज मंडी के भाव
प्याज का बाजार सामान्य बना रहा। मंडी में प्याज की आवक लगभग 60 से 65 हजार कट्टे रही।
प्याज की लेवली अच्छी होने के कारण व्यापार में स्थिरता देखी गई।
सुपर क्वालिटी प्याज की कीमतें 9 से 12 रुपए प्रति किलो के बीच रहीं, वहीं कुछ चुनिंदा लॉट 13 रुपए प्रति किलो तक भी बिके, लेकिन यह मात्रा सीमित रही।
मंडी में लहसुन और आलू की आवक भी समान रूप से 5 से 6 हजार कट्टों के करीब रही। प्याज की तुलना में इनकी आवक कम रही, लेकिन कीमतों में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।
व्यापारियों का कहना है कि आगामी दिनों में प्याज की आवक पर मौसम का असर पड़ सकता है। फिलहाल मांग के अनुसार आपूर्ति बनी हुई है, जिससे कीमतें नियंत्रण में हैं और बाजार स्थिर बना हुआ है। आलू चिप्स 1350 से 1500 ज्योति (कोल्ड) 1300 से 1350 आगरा 1000 से 1100 ज्योति मीडियम 700 से 800 गुल्ला 600 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1500 प्याज लोकल 1200 से 1300 एवरेज 900 से 1000 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 500 से 600 लहसुन सुपर बोल्ड 5000 से 6000 मीडियम 4000 से 5000 बारिक 2500 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल।
अनाज मंडी भाव
चना कांटा 5900 डंकी चना 5200 से 5500 विशाल 5800 से 5850 मसूर 6000 तुअर महाराष्ट्र सफेद 6700 महाराष्ट्र लाल 6700 से 6800 कर्नाटक 6900 से 7000 निमाड़ी 6000 से 6700 मूंग बेस्ट गर्मी 7700 से 8000 मूंग बेस्ट बोल्ड 8100 से 8300 एवरेज 6500 से 6700 मोगर 5500 से 6500 उड़द नया गर्मी 6500 से 7200 उड़द बोल्ड 7000 से 7500 एवरेज 6500 से 6700 हल्का उड़द 3000 से 5000 काबुली डॉलर 9000 से 9300 काबुली रशियन 5700 से 5900 बिटकी 5200 से 5500 गेहूं मिल क्वालिटी
2675 से 2700 लोकवन 2800 से 2850 पूर्णा 2750 से 2800 मालवराज 2675 से 2700 मक्का 2150 से 2175 सरसों 6800 से 7000 निमाड़ी 7100 से 7150 रायडा 6300 से 6400 करंज 4000 से 4200 टोली 4400 से 4600 तिल्ली 8000 से 8500 अलसी 7500 से 7800 सोयाबीन किसानी मंडी 4400 से 4600 चना दाल 7400 से 7500 मीडियम 7600 से 7700 बेस्ट 7900 से 8100 तुअर दाल 7300 से 7500 मीडियम 8500 से 8700 बेस्ट 9200 से 9300 एक्स्ट्रा बेस्ट 10100 से 10200 ब्रांडेड 10800 मूंग दाल 9300 से 9400 बेस्ट 9700 से 9900 मूंग मोगर 9100 से 9200 बेस्ट 9500 से 9700 उड़द दाल 8700 से 8800 बेस्ट 8900 से 9100 उड़द मोगर 9700 से 9900 बेस्ट 10000 से 10100 मसूर दाल 7750 से 7850 बेस्ट 7950 से 8050 रुपए।
उज्जैन तेल बाजार : सोयाबीन तेल
15 किलो 2120, सोयाबीन तेल 13 किलो 1870 रुपए के भाव रहे।