Movie prime

Pi Coin से होगी अब बंपर कमाई, 2030 तक कीमतें छु सकती हैं $1000 का स्तर, बड़ा अपडेट आया सामने

 

Pi Coin Rate Hike Update:  दुनिया में करोड़ों लोग क्रिप्टोकरंसी में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टोकरंसी इस समय बिटकॉइन है। वहीं हाल ही में बाजार में उतरी Pi क्रिप्टोकरंसी में भी करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। Pi Coin को लेकर हाल ही में बड़ा अपडेट सामने आया है। अपडेट के अनुसार पी की कीमतें वर्ष 2030 तक $1000 पर कॉइन का स्तर भी छू सकती हैं। 

हालांकि इस अस्थिर सप्ताह में कॉइनपेडिया (Coinpedia) की रिपोर्ट के मुताबिक Pi Network की टोकन कीमतों में पिछले 24 घंटों बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कॉइनपेडिया के अनुसार Pi नेटवर्क कीमतें 24 घंटे में 4.2% की बड़ी गिरावट के साथ $0.6806 पर पहुंच गई हैं। लेकिन शेयर मार्केट की जानकारी के अनुसार आने वाले समय में Pi नेटवर्क की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। 

2030 तक Pi Network की कितने छू सकती है $1000 का स्तर 

इन दिनों Pi Coin की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। क्रिप्टोकरंसी एक्सपर्ट श्री स्पॉक द्वारा साझा किए गए वित्तीय मॉडल की मन तो 2030 में Pi Coin की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं श्री स्पोक  के अनुसार Pi की कीमत 2030 में $1000 पर कॉइन का स्तर भी छू सकती हैं। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार डीपसीक एक उल्लेखनीय तेजी का परिदृश्य प्रदान करते हुए सुझाव देता है कि Pi $40 से शुरू होकर मजबूत वैश्विक तरीका अपनाने से प्रेरित होकर $200 और $500 के बीच चढ़ाई कर सकता है। 

श्री स्पोक के अनुमान के अनुसार 2030 में Pi Coin 399 डॉलर से भी अधिक कीमतों का संकेत दे रहा है। इस दौरान अगर Pi Coin को व्यापक रूप से स्वीकृत किया जाता है, तो इसकी कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। 

बिटगेट के अनुसार दशक के अंत तक Pi की कीमतें 500 डॉलर से 1,000 डॉलर तक पहुंच सकती हैं। बिटगेट का यह पूर्वानुमान डेफी (DeFi) इकोसिस्टम, फिनटेक और वाणिज्य में स्थापित खिलाड़ियों के साथ रणनीतिक साझेदारी और वास्तविक दुनिया के भुगतान प्रणालियों के भीतर व्यापक रूप से अपनाए जाने पर आधारित है।

Pi network अगर सही रणनीति के साथ उपयोगिता बढ़ाने व वैश्विक स्वीकृति हासिल करने में कामयाब हो जाता है, तो यह करेंसी आने वाले समय में क्रिप्टो की दुनिया में बड़ी छलांग लगा सकती है। हालांकि ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार यह क्रिप्टो करेंसी 2030 में बड़ी छलांग लगा सकती है।