Movie prime

अब ज्यादा Jio Coin बढ़ाने का आया नया फार्मूला

अब ज्यादा Jio Coin बढ़ाने का आया नया फार्मूला
 

यदि आप Jio Coin अर्न कर रहे हैं और इनकी संख्या काफी कम है तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। अब आप ज्यादा Jio Coin अर्न कर सकते हैं। इसके लिए एक नया फर्मूला आया है। इसका प्रयोग करके आप अ​धिक से अ​धिक Jio Coin बना सकते हैं। इसके​लिए आपको कुछ स्टेप प्रयोग करने होंगे। 


मुकेश अंबानी की रिलायंस की टेक कंपनी जीओ ने Polygon के साथ मिलकर Web3 टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके एक ब्लॉकचेन-बेस्ड रिवॉर्ड टोकन तैयार किया है। इसे आप जीओ की अलग-अलग ऐप्स से कमा सकते हैं। फिलहाल यह एक टोकन है जो आप जीओ स्फेयर वेब ब्राउजर के माध्यम से कमा सकते हैं। फिलहाल इन टोकन का क्या प्रयोग होगा, इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई अ​धिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मुकेश अंबानी ने ब्लॉकचेन बेस्ड रिवॉर्ड टोकन कुछ सोच-समझकर ही लांच किया है। ऐसे में कुछ लोग इसे भारतीय क्रिप्टो करंसी भी मान रहे हैं, लेकिन इसके बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।


रिलायंस की तरफ से लांच किए गए जीओ काॅइन को भारत का देसी ​डिजिटल सिक्का माना जाता है। यह Jio Coin लांच तो हो गया लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक इसका पूरा खुलासा नहीं किया गया है कि यह एक क्रिप्टो करंसी या नहीं केवल एक रिवॉर्ड बेस टोकन। इससे पहले मुकेश अंबानी ने कोई बड़ी घोषणा नहीं की। इस केवल एक साइलेंट एंट्री के माध्यम से बाजार में उतार दिया। इसी कारण लोग Jio Coin की तरफ ज्यादा क्यूरियस हो गए हैं। हर तरफ Jio Coin की ही बात हो रही है। यह Jio Coin आप अपने मोबाइल फोन से अर्न कर सकते हैं। 


मार्केट कैप व Jio Coin की कीमत
जीओ कॉइन की रिसर्च करने वाले अपनी रिपोर्ट में बताते हैं कि 7 अप्रैल को एक जीओ टोकन की कीमत 18.79 पैसे थी। इस जीओ कॉइन की कुल मार्केट कैप 3.3 करोड़ रुपये है। फिलहाल इसकी सप्लाई 19 लाख से ज्यादा है। इस समय लोगों के पास 19 लाख 8 हजार 130 टोकन हैं। तीन अप्रैल के बाद जीओ टोकन में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। तीन अप्रैल को जीओ टोकन की कीमत 20 रुपये 90 पैसे थी और इसकी कुल मार्केट कैप 3 तीन करोड़ 67 लाख रुपये थी। 


​Jio Coin का कहां-कहां हो रहा इस्तेमाल
Jio Coin केवल एक क्रिप्टो करंसी नहीं है ब​ल्कि यह जीओ की डिजिटल इकोनॉकी का एक हिस्सा है। Jio Coin का इस्तेमाल मोबाइल रिचार्ज, जीओ मार्ट, ऑनलाइन शॉपिंग में, Jio Cinema के प्रीमियम एक्सेस के लिए आप जीओ टोकन का प्रयोग कर सकते हैं।

 
Jio Coin कमाने का आसान तरीका
सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में JioSphere Browser को डाउनलोड करें। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से साइन अप करें। यहां से आपको फिर अपने जीओ कॉइन वॉलेट को ए​क्टिव करना होगा। यह ब्राउजर यूज करके आप जीओ कॉइन कमा सकते हैं। आप इस वेब ब्राउजर में वॉच एवं रिड सेक्शन के माध्यम से ज्यादा जीओ कॉइन कमा सकते हैं। 


फिलहाल केवल शुरुआत
Jio Coin फिलहाल अपनी प्रारं​भिक स्टेज में है। इसी साल इसकी शुरूआत हुई है। सभी लोग जानते हैं कि मुकेश अंबानी कुछ लेकर आते हैं तो उनका मकसद बड़ा होता है। फिलहाल उन्होंने इसके क्रिप्टो करंसी या फिर किसी प्रकार यूज होगा, इसकी अ​धिकारिक घोषणा नहीं की है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि फिलहाल यह बेटा वर्जन में है, जल्द ही इसका विस्तार और अ​धिका होगा।