Movie prime

मूंग के रेटों ने लगाई उंची छलांग, इतने रूपये बढे दाम

 

कृषि मंत्रालय ने मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द तथा उत्तर प्रदेश में उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद को मंजूरी दे दी है। एमएसपी पर खरीदी की घोषणा के बाद मूंग में करीब 800 रुपए क्विंटल की तेजी आ गईहै। ग्रीष्मकालीन मूंग का समर्थन मूल्य 8682 रुपए निर्धारित किया गया है। बाजार में मूंग का भाव 7100 से 7200 रुपए पहुंचा है।

व्यापारियों का कहना है कि दलहनों में सबसे ज्यादा एमएसपी सरकार ने मूंग का बढ़ाया है। 2025-26 का समर्थन मूल्य 8768 रुपएतय किया गया है। इस भाव पर अक्टबूर पर सरकार नई मूंग खरीदेगी। उम्मीद की जा रही है कि एमएसपी ऊंचा रहने से भाव में और तेजी देखी जा सकती है साथ ही मंडियों में आवक कम हो सकती है। व्यापारी वर्ग सरकार से भावंतर योजना भी शुरू करने की मांग कर रहे है।

दाल-दलहनों की थोक कीमतें
दलहन: चना कांटा 6000 से 6025, डंकी 5200 से 5500, मसूर 6050 से 6100, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6750, महाराष्ट्र लाल 7000, कर्नाटक 6900 से 7100, मूंग बेस्ट नया 7100 से 7250, एवरेज 6७00 से ७०00, मोगर 5600 से 6200, उड़द नया गर्मी का 6500 से 7400, बोल्ड 7400 से 7600, मीडियम 6200 से 6500, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7400 से 7600, मीडियम 7800 से 8000, बोल्ड 8100 से 8200, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 7500 से 7600, फूल 8700 से 8900, बेस्ट तुवर दाल 9200 से 10300, ब्रांडेड तुवर दाल 10700, मूंग दाल मीडियम 8४00 से 8५00, बोल्ड ८८00 से 9०00, मूंग मोगर 9४00 से 9५00, बोल्ड ९८00 से ९९00, उड़द दाल मीडियम 8650 से 8750, बोल्ड 8850 से 9050, उड़द मोगर 9800 से 10000, बोल्ड 10100 से 10200 रुपए।