Movie prime

महाराष्ट्र सरकार का Toll माफी ऐलान, इन वाहन चालकों को मिलेगी छूट

 

Toll Plaza Updates: महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के मालिकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब राज्य के तीन प्रमुख हाईवे टोल फ्री हो जाएंगे, जिसमें मुंबई का अटल सेतु भी शामिल है। इस पुल पर पहले भारी टोल टैक्स लगता था, लेकिन नई EV पॉलिसी 2025 के तहत इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन और इलेक्ट्रिक बसें अब इसे बिना टोल चुकाए पार कर सकेंगी।

यह राहत अटल सेतु कॉरिडोर के शिवाजी नगर और गावन कलेक्शन सेंटर पर लागू होगी। इसके अलावा, समृद्धि एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल फ्री किया जाएगा। पूरे महाराष्ट्र में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे पर इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को अब टोल का केवल 50% देना होगा।

इस छूट में M1 कैटेगरी इलेक्ट्रिक कारें और M3, M4 कैटेगरी की इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं, चाहे वे स्टेट ट्रांसपोर्ट द्वारा संचालित हों या निजी ऑपरेटर के। हालांकि, इलेक्ट्रिक गुड्स वाहनों को इस छूट में शामिल नहीं किया गया है।

यह नियम 22 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा और अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की अधिसूचना के अनुसार यह छूट अब इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुनिश्चित कर दी गई है।