Movie prime

Gold Rate Hike: जेवराती सोना भी पहुंचा एक लाख रुपए प्रति दस ग्राम के करीब, 24 कैरेट गोल्ड के दाम पहुंचे 1.10 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब

 

Gold Price Update: सोने की चमक लगातार बढ़ रही है। बुधवार को सोने के भाव में दो हजार रुपए प्रति दस ग्राम की भारी तेजी आई। 24 कैरेट सोने की कीमतें बढ़ोतरी के साथ 1.10 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुके हैं। बुधवार को सोने के भाव (Gold Rate Update) एक लाख 8600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।

यह अब तक के सबसे ज्यादा भाव हैं। वहीं जेवराती सोने के भाव में भी तेजी रही और इसके भाव एक लाख रुपए के करीब पहुंच गए और सराफा बाजार में जेवराती सोना (Today Gold Rate) 99,476 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। यह पहला मौका है जब जेवराती सोने के भाव ने इस स्तर को छुआ है। 10 दिन में सोने में 6,800 रुपए की तेजी आई है। सराफा व्यापारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से सोना महंगा हो रहा है। यह तेजी आगे भी जारी रहेगी।

इसलिए महंगा हो रहा सोना

सराफा व्यापारियों के मुताबिक सोने में तेजी की वजह ट्रम्प का टैरिफ प्लान और डालर के मुकाबले रुपए में गिरावट है। इस वजह से सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं। इससे इसके भाव बढ़ रहे हैं। सोने के भाव में आगे भी तेजी जारी रहेगी।

चांदी भी सवा लाख रुपए प्रति किलो के पार 

सोने के सपोर्ट में चांदी भी लगातार महंगी हो रही है। बुधवार को चांदी के भाव में 750 रुपए (Silver Rate Hike) प्रति किलो की तेजी आई। चांदी के भाव 1 लाख 25 हजार 600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए। चांदी की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से यह चमकीली धातु हर दिन आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है।