Movie prime

ITR Filling 2025: नए नियम लागू, अब इन मामलों में सभी टैक्सपेयर्स की होगी अनिवार्य जांच

 

ITR Filling 2025: आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने वाले करदाताओं के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने नियमों में अहम बदलाव किए हैं। नए दिशानिर्देशों के तहत कुछ खास मामलों में अब हर करदाता की ITR की स्क्रूटनी (जांच) अनिवार्य रूप से की जाएगी।CBDT की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि कोई करदाता बड़ी धनराशि का लेन-देन करता है, संदिग्ध तरीके से आय या संपत्ति दर्शाता है, या यदि आय और निवेश में असमानता पाई जाती है, तो उसकी रिटर्न की स्क्रूटनी की जाएगी। इसका उद्देश्य कर चोरी पर लगाम लगाना और पारदर्शिता बढ़ाना है।

विशेष रूप से निम्नलिखित मामलों में अनिवार्य स्क्रूटनी होगी:

1. यदि करदाता द्वारा रिटर्न में घोषित आय और बैंक या अन्य वित्तीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी में अंतर हो।

2. यदि किसी करदाता ने ITR दाखिल नहीं किया और उसके नाम पर बड़ी वित्तीय लेन-देन की जानकारी सामने आई हो।

3. पुराने वर्षों में नोटिस मिलने के बावजूद जवाब नहीं देने वाले करदाताओं की रिटर्न भी अब स्वतः चयनित होकर जांच के दायरे में आएगी।

CBDT के अनुसार, ये बदलाव आयकर प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। इससे ईमानदार करदाताओं को परेशानी नहीं होगी, जबकि नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।कर विशेषज्ञों का मानना है कि ये कदम फर्जीवाड़े को रोकने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही टैक्स कलेक्शन प्रक्रिया को भी मजबूती मिलेगी।