निवेशक व आम लोग सोने के रेट को लेकर चिंतित, भविष्य को लेकर अलग-अलग राय
सोने के दामों में फिलहाल गिरावट है। ऑल टाइम हाई बनाने के बाद सोने के दामों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। अब निवेशकों व आम लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि सोने के दाम आगे गिरेंगे या फिर बढ़ जाएंगे। सोने के दाम अनेक बातों पर निर्भर करते हैं। एक्सपर्ट ने इसके लिए अलग-अलग राय दी है। कुछ कहना है कि सोने के दामों में कमी आएगी, जबकि कुछ का कहना है कि इस साल के अंत तक सोने के दामों में तेजी आएगी।
सोने के लिए साल 2025 बहुत बड़ा साबित हुआ है। इस साल में लगातार सोने के दाम बढ़े हैं। अप्रैल में सोने के दामों ने अपना ऑल टाइम हाई भी बनाया है। इस साल की शुरुआत से ही सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सोने के दाम एक लाख प्रति दस ग्राम के भाव को भी क्रॉस कर चुके हैं। इसके बाद सोने में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। भविष्य को लेकर भी निवेशकों तथा उन लोगों में चिंता बनी हुई है, जिनके बच्चों की शादी होनी है और उनको सोने के आभूषण बनवाने हैं।
30 प्रतिशत तक बढ़े दाम
यदि हम इस साल की बात करें तो सोने के दाम इस साल अब तक 30 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में सोने के दाम 75 हजार प्रति दस ग्राम के आसपास थे, लेकिन इस साल सोने के भाव एक लाख को भी क्रॉस कर गए। अब कुछ सोने के रेटों में गिरावट दर्ज हुई है। इसलिए इस साल सोने के भाव घटते-बढ़ते रहे हैं। ऐसे में इस साल सोने में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। अपने ऑल टाइम हाई से सोने के दाम 7 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुके हैं।
आभूषणाें की खरीद घटी
सोने के भाव तेज होने के कारण आभूषणों की खरीद में कमी आई है। जनवरी से लेकर मार्च तक सोने के आभूषणों में भारत में 25 प्रतिशत तक की कमी आई है। जिन लोगों को सोने के जेवरात बनवाने जरूरी थी, उन्होंने हल्के गहने बनवाए हैं। यह सभी कुछ सोने के दामों में तेजी आने के कारण हुआ है। इसी कारण सोने में निवेश बढ़ता जा रहा है। सोने में निवेश करने वालों की संख्या 7 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले दस साल में यह सबसे अधिक रहा है। सोने में निवेश को लोग सुरक्षित मान रहे हैं, इसलिए इसमें निवेश लगातार बढ़ता जा रहा है।
कुछ भाव कम होने से लोगों में खुशी
सोने की खरीद के लिए अनेक शुभ अवसर आते हैं। ऐसे में लोग सोने की खरीद करना चाहते हैं, लेकिन इसके रेट अधिक होने के कारण लोगों ने सोने की खरीद नहीं की। जिन्होंने कुछ खरीद भी की है तो उन्होंने हल्के सोने के जेवरात बनवाए हैं। अब कुछ भाव में गिरावट आने से लोगों में खुशी है। 5 मई को 23 कैरेट सोने की कीमत 93 हजार 359 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई। पिछले रेट के मुकाबले यहां 219 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी 202 रुपये की कमी आई है।
साल के अंत तक सोने के भाव की उम्मीद
पिछले कुछ दिन में सोने के दामों में गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि सोने के भाव में और गिरावट आएगी। वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि सोने के दामों में इतनी ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। टैरिफ वार के कारण सोने के दामों में तेजी आई थी। अब यह केवल 90 दिन के लिए स्थगित किए गए हैं। ऐसे में यदि टैरिफ वार फिर से शुरू होता है तो सोने के दामों में फिर से तेजी आएगी। सोने के दाम नवंबर तक एक लाख प्रति दस ग्राम को भी क्रॉस कर सकते हैं।