Movie prime

भारत में बनी इलेक्ट्रिक SUV जापान में हुई पेश, जानें इसकी खासियत

 

Maruti Suzuki: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अब इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में कदम रख रही है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, eVitara, को पूरी तरह भारत में विकसित किया है और इसे वैश्विक बाजारों में एक्सपोर्ट करने की योजना है। हाल ही में इस मॉडल को जापान में पेश किया गया, जिससे यह भारत के कार उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

maruti

डिजाइन और खासियत
Maruti Suzuki eVitara का डिजाइन स्टाइलिश और मॉडर्न है, जो इसे अन्य इलेक्ट्रिक SUVs से अलग बनाता है। यह मॉडल  eVX Concept पर आधारित है और जापान के हमामात्सु स्टेशन पर शिंकानसेन टिकट गेट पर पेश किया गया था। इसकी खास बात यह है कि यह भारत के गुजरात प्लांट में बनाई जा रही है, जो भारतीय मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, *Suzuki और Toyota की साझेदारी में eVitara पर आधारित Urban Cruiser EV भी तैयार होगा, जो गुजरात प्लांट में ही बनेगा।

suzuki

फीचर्स
Maruti Suzuki eVitara की लंबाई 4,275 mm, चौड़ाई 1,800 mm, और ऊंचाई 1,640 mm है। इसका व्हीलबेस 2,700 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm है। यह दो बैटरी विकल्पों में आएगी—49 kWh और 61 kWh। 49 kWh बैटरी वाले वेरिएंट से 142 bhp की पावर और 192.5 Nm टॉर्क मिलता है, जबकि 61 kWh बैटरी वाले वेरिएंट में 172 bhp की पावर और अधिक टॉर्क मिलता है। AWD वेरिएंट में ड्यूल मोटर सेटअप मिलेगा, जो 184 bhp और 300 Nm टॉर्क जनरेट करेगा।

एक्सपोर्ट
eVitara का निर्माण भारत में होने के कारण, इसे पूरे दुनिया में एक्सपोर्ट किया जाएगा। इससे न केवल भारतीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह भारत की इकोनॉमी को भी मजबूत करेगा।