Movie prime

Hurun rich list: हारून रिच लिस्ट में अंबानी परिवार अपना देश की सबसे धनवान फैमिली, देखिए टॉप-10 में किस-किस को मिली जगह 

 

Hurun rich list 2025: हारून रिच लिस्ट 2025 आज जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में प्रथम स्थान अंबानी फैमिली को मिला है। हारून रिच लिस्ट (Hurun rich list 2025) के अनुसार अंबानी फैमिली की कुल संपत्ति 28.23 लाख करोड़ रुपए आई गई है। अंबानी फैमिली 28.23 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश में सबसे अमीर फैमिली ने लिस्ट (Hurun rich list) में प्रथम स्थान हासिल किया है।

पाठकों को बता दें कि अंबानी फैमिली की कुल आए देश की जीडीपी (GDP) के 12वें हिस्से के बराबर पहुंच चुकी है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर 6.47 लाख करोड रुपए की संपत्ति के साथ कुमार मंगलम बिड़ला परिवार (Kumar Manglam Birla Family) रहा। वहीं हारून रिच लिस्ट (Hurun Rich List) में हरियाणा की जिंदल फैमिली 5.70 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रही। 

तीसरे स्थान से 0.06 लाख करोड रुपए से चूक गई बजाज फैमिली

हारून रिच लिस्ट द्वारा आज जारी की गई देश के सबसे अमीर परिवारों की सूची में अंबानी फैमिली (Ambani Family) ने जहां 28.23 लाख करोड रुपए की संपत्ति के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है, वहीं बजाज फैमिली बहुत कम अंतर से तीसरे स्थान पर आने से चूक गई। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जिंदल फैमिली को स्थान मिला है और 5.64 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ बजाज फैमिली (Bajaj family) को चौथा स्थान मिला है।

यहां आपको बता दें कि बजाज फैमिली (Top 10 Indian richest family) को मात्र 0.06 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के अंतर से चौथा स्थान मिला है। वहीं इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर 5.43 लाख करोड रुपए के साथ महिंद्रा फैमिली (Mahindra and Mahindra) ने जगह बनाई है। 

हारून रिच लिस्ट (Hurun rich list 2025) में छठे स्थान पर 4.68 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ नादर फैमिली और सातवें स्थान पर 2.92 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ मुरुगप्पा फैमिली रही। इस लिस्ट (Indian Top 10 Richest List) में आठवां स्थान प्रेमजी फैमिली को मिला।

प्रेमजी फैमिली की कुल संपत्ति हारून रिच लिस्ट के अनुसार 2.78 लाख करोड़ रुपए आंकी गई। इस लिस्ट में नवे स्थान पर अनिल अग्रवाल फैमिली रही और दसवां स्थान दानी फैमिली, चौकसी फैमिली, वकील फैमिली को मिला।

वहीं टॉप 10 वैल्युएबल फर्स्ट जेनरेशन फैमिली बिजनेस (top 10 valuable first generation family business) की लिस्ट में अडाणी ग्रुप (Adani group) को प्रथम स्थान हासिल हुआ। अदानी ग्रुप की कुल संपत्ति 14.01 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई।