Movie prime

मूंग की जबरदस्त आवक, भाव में आई गिरावट

 

नर्मदा   बेल्ट की गर्मी के मूंग की फसल मंडियों में जोरदार आने लगी है, जिसके चलते भाव में मंदी आई है। बताया जा रहा है कि अगले माह से आवक का दबाव और बन जाएगा।

 लेवाली का अभाव रहने से दलहनों में उठाओ नहीं आ रहा है दालों में भी ग्राहकी कमजोर बनी हुई है। मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5600, ऑस्ट्रेलिया 5775, तुवर लेमन 6500 व उड़द एफएक्यू 7100 रुपए।

दलहन: चना कांटा 6000 से 6050, डंकी 5100 से 5300, विशाल 5750 से 5850, मसूर 6200, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7000, महाराष्ट्र लाल 7000 से 7200, कर्नाटक 7000 से 7200, निमाड़ी 6400 से 6800, मूंग बेस्ट नया 7600 से 7700, उड़द बोल्ड 7600 से 7800, मीडियम 6700 से 7000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7300 से 7500, मीडियम 7700 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, मसूर दाल मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, तुवर दाल सवा नंबर 7800 से 7900, फूल 9000 से 9200, बेस्ट तुवर दाल 10400 से 10600,

 ब्रांडेड तुवर दाल 11000, मूंग दाल मीडियम 8700 से 8900, बोल्ड 9100 से 9300, मूंग मोगर 8800 से 9100, बोल्ड 9200 से 9400, उड़द दाल मीडियम 8800 से 8900, बोल्ड 9000 से 9200, उड़द मोगर 9900 से 10000, बोल्ड 10100 से 10300 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव- काबली चना (42-44) 11000, (44-46) 10700, (58-60) 8100, (60-62) 8000 रुपए