आरबीआई से जितनी उम्मीद थी उससे अधिक फायदा देकर मिडिल क्लास को खुश कर दिया है। आज आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है इस कटौती के ऐलान के बाद उन लोगों के चेहरे खिल गए हैं जिन्होंने कार लोन ,पर्सनल लोन ,होम लोन लिया है या लेने की सोच रहे हैं। खुशी इस बात की है कि रेपो रेट कम होने पर ब्याज दर कम होगी, बैंक सस्ती दरों पर लोन देगा, जिन का लोन पहले से चल रहा है उनकी ई एम आई अब कम हो जाएगी।
रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा रेपो रेट घटाने से कितनी कम होगी ईएम आई
रेपो रेट 0.50 की कटौती कर इसे 5.50 फिसदी कर दिया गया है। रेपो रेट घटने से बैंकों को आरबीआई से मिलने वाला कर्ज कम ब्याज दर पर मिलेगा। बैंकों को कम ब्याज दर पर मिलने से ग्राहकों को सस्ती दरों पर कर्ज दिया जाएगा। जिसमें सीधी बात यह है कि अब आम पब्लिक को रेपो रेट घटने पर फायदा मिलने वाला है।
50 लाख के लोन पर कितनी होगी बचत
रेपो रेट में कटौती ( repo rate katauti )होने के बाद होम लोन पर होने वाली सेविंग को उदाहरण से समझते हैं. मान लेते हैं कि आपने 50 लाख रुपये का लोन 20 सालों के लिए लिया है. जिसमें बैंक आपसे 8.5% की तरह से ब्याज वसूलती है.
फरवरी 2025 से लेकर अब तक RBI ने repo rate में 1 फीसदी (फरवरी 2025 में 0.25 %, अप्रैल में 0.25% और जून 2025 में 0.50 %) की कटौती कर दी है. यानी अब आपके होम लोन की ब्याज दर 8.5 फीसदी से घटकर 7.5 फीसदी रह जाएगी. अगर दोनों ही ब्याज दरों पर कैलकुलेट करें तो आप पूरे टेन्योर में 8.5 % की दर से आपका कुल ब्याज 5415878.80 रुपये और 7.5 % के दर ये 4667118.32 रुपये बनता है. यानी आप 500000 रुपये के लोन पर repo rate katauti के बाद करीब 7,74,760.48 रुपये ( 54,15,878.80-46,67,118.32) बचा लेते हैं. अगर EMI का गणित निकले तो 50 लाख रुपये के होम लोन पर 8.5 % के दर से आपका ई एम आई 43,391.16 रुपये बनता है. वहीं 7.5 % के दर से 40,279.66 रुपये बनता है. यानी प्रत्येक महीने की emi पर आप करीब 3,111.50 (43,391.16-40,279.66) रुपये बचा लेंगे.

