Today 22, 24 carat gold rate: सोने में तगड़ी गिरावट, एक ही झटके में 3200रु से भी अधिक लुढ़का, देखिए आज 22,24 कैरेट सोने का रेट
22, 24 carat gold rate: सोने के रेट में दिन प्रतिदिन तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है इस साल की सबसे बड़ी गिरावट सामने आ रही है। सोने के भाव पहले इतने कमजोर एकदम से कभी नहीं हुए। इस साल यानी 2025 में सोने ने जिस प्रकार दामों के बढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था उसी प्रकार लुढ़कने का भी रिकॉर्ड बना दिया है। सोना प्रति 10 ग्राम काफी सस्ता हो चुका है।
सोने के भाव काफी नीचे आ रहे हैं सोने के दाम ढलान से लुढ़कते जा रहे हैं सोने में 3250 से 3550 रुपए तक गिरावट सामने आ रही है निवेशक को इस गिरावट ने बड़ा झटका दिया है वही आम ग्राहकों में सोने की गिरावट से खुशी की लहर है।
सोने के रेट पिछले दिनों 1 लाख से भी ज्यादा हो गए थे
इस वर्ष 22 अप्रैल को सोने की कीमत 100000 को क्रॉस कर गई थी। यह कीमती सराफा बाजार में थी। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख से पार जाने के बाद नीचे का रुख बनाए हुए हैं।
अगर हम एमसीएक्स पर भी सोने की बात करें तो वहां पर भी बड़ी मात्रा में गिरावट दर्ज की गई है यहां 24 कैरेट गोल्ड 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर 22 अप्रैल को जा पहुंचा था।
सोने के दाम में उतार चढ़ाव के कारण
सोने के भाव में उतार चढ़ाव होने का मेंन कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल ,पहले ट्रंप के टैरिफ वार की वजह से बाजार में अनिश्चिता दिखाई दे रही थी तो निवेशको ने सुरक्षित निवेश के मकसद से सोने को ही एकमात्र रास्ता माना । इससे सोने की मांग बढ़ी और सोने के दाम भी आसमान छूने लगे ।
अब इसके विपरीत हुआ है।
इस समय टैरिफ वार में नरमी आई है तो बाजार में सोने के भाव कम हो गए हैं। जिस वजह से निवेशको ने सोने से बाजार की ओर जाना शुरू कर दिया है। इससे सोने के दाम गिरने की संभावना अधिक बनी हुई है। एक्सपर्ट का मानना है कि इसी महीने सोना 87000 प्रति 10 ग्राम बिकने वाला है।
इस समय 22 और 24 कैरेट सोने के दाम क्या चल रहे हैं
अगर हम भारत के बड़े महानगर हैदराबाद की बात करें तो हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 95170 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 87200 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है सोने की कीमतों को ग्लोबल और डोमेस्टिक दोनों फैक्टर प्रभावित करते हैं।
सोने के भाव कितने कम हुए
अगर हम इस साल में सोने की सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट की बात करें तो एक सप्ताह में सोने की कीमत 3250 रुपए से 3550 रुपए तक कम हो चुकी है । 24 कैरेट सोने के दाम 3550 रुपए कम हुए हैं इसी प्रकार 22 कैरेट सोने के भाव 3250 रुपए तक काम हो चुके हैं।
दिल्ली में क्या है सोने की कीमत
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 95280 प्रति 10 ग्राम है,
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 87350 प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज सोने के भाव
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 95130 और 22 कैरेट सोना 87200 प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज सोने के भाव
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 95130, 22 कैरेट सोना 87200 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में आज 24 कैरेट सोना 95130 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87200 प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोना 95280 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना 95280 रुपए और 22 कैरेट सोना 87350 रुपए प्रति 10 ग्राम है, चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोना 95280 रुपए और 22 कैरेट सोना 87350 रुपए प्रति 10 ग्राम है, हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 95130 और 22 कैरेट सोना 87200 प्रति 10 ग्राम है, भोपाल में आज 24 कैरेट सोना 95180 रुपए और 22 कैरेट सोना 87250 पट्टी 10 ग्राम है ,अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 95180 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 87250 प्रति 10 ग्राम है।