Movie prime

सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी,सोने की कीमतें 1200 रुपए हुई कम, तो चांदी के ग्राहक मायूस 274 रुपए की बढ़त

 

सोना 1,200 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया। दूसरी तरफ चांदी की कीमत में हल्की बढ़ोतरी हुई। आईबीजेए के मुताबिक देशभर के सराफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 1,281 रुपए घटकर 95,864 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। हालांकि चांदी का औसत भाव 275 रुपए बढ़कर 1,05,560 रुपए / किलो हो गया।

बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत की तो 0.4 फीसदी घटकर 3,298.12 डॉलर प्रति आउंस रह गई। अमेरिका में इसका वायदा भाव करीब 1 फीसदी कम होकर 3,317.40 डॉलर प्रति आउंस रह गया।

यूएस-चीन के बीच ट्रेड डील की उम्मीद से सोना होगा सस्ता 

आईबीजेए के वाइस प्रेसिडेंट अक्शा कंबोज ने सोने की कीमत गिरने के दो कारण गिनाए...

1. लंदन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अफसरों ने चीन के अपने समकक्ष अधिकारियों से मुलाकात की। इससे दुनिया की दो सबसे बड़ी इकोनॉमी के बीच ट्रेड डील की उम्मीद बढ़ी है।

2. अमेरिका में रोजगार के उम्मीद से बेहतर आंकड़े जारी होने से इस बात कि उम्मीद कम हो गई है कि वहां का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करेगा। वहीं, डॉलर मजबूत होगा और सोने में गिरावट आएगी।


टुडे लेटेस्ट गोल्ड रेट 

आज दिल्ली सर्राफा बाजार की तरफ से 22 कैरेट सोने का रेट 89550 रुपए प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट सोने का रेट 97690 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 73270 रुपए प्रति 10 ग्राम है ।तो वही हम चांदी की बात करें तो 1 किलो चांदी का रेट 107100 रुपए पर है।

आईए जानते हैं आज सोने के भाव के साथ सोने की शुद्धता के बारे में 


22 कैरेट सोना 91% शुद्ध होता है 24 कैरेट गोल्ड 99.99% शुद्ध होता है .24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता 24/ 24=1.00 पर एक होनी चाहिए.


22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं। 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते हैं, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।


18 कैरेट सोने का आज का भाव 

18 के रेट सोना दिल्ली सराफा बाजार में 73600।

कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 73470 रुपए प्रति। 

चेन्नई सराफा बाजार में 73840 पर ट्रेंड कर रहा है। 


22 कैरेट सोने का आज का ताजा भाव 

इंदौर और भोपाल में आज 10 ग्राम सोना 89850 रुपए 


दिल्ली, लखनऊ, जयपुर सराफा बाजार में आज 22 कैरेट सोना 89950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


Mumbai ,Kolkata, keral, Hyderabad मैं आज 22 कैरेट सोना 89790 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


आज भारत के महानगरों में 24 कैरेट सोने का आज का भाव 


इंदौर और भोपाल में आज  सोना 98000 प्रति 10 ग्राम है। 

चंडीगढ़ ,लखनऊ, जयपुर ,दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 98120 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, बेंगलुरु, केरल, हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोना 97980 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई के सराफा बाजार में आज 24 डेट सोना 97980 रुपए प्रति 10 ग्राम है।