Movie prime

युद्ध की आशंका के बीच बढ़ रहे सोने के रेट

 

 इस समय भारत व पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। दोनों देशों के बीच  बढ़ रहे तनाव के कारण सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 9 मई को भारत में सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई। इस समय 24 कैरेट सोने की कीमत 99 हजार 610 रुपये प्रति दस ग्राम तथा 22 कैरेट सोने की कीमत 91 हजार 310 रुपये है। 8 मई को 24 कैरेट सोने की कीमत 97 हजार 51 रुपये प्रति दस ग्राम थी। दुनिया में बढ़ती व्यापारिक अनि​श्चितता के कारण लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं, इस कारण सोने के दामों में बढ़ोतरी होती जा रही है। 


सोने के दाम बढ़ने के कारण
इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। इसके अलावा इजरायल और गाजा के बीच नए सिरे से संघर्ष समेत अनेक भू-राजनीतिक कारण सोने के दामों में वृद्धि के कारण बन रहे हैं। सोने की कीमतों को लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है। कमोडिटी इन ​अ​स्थिर बाजारों में सुर​​क्षित निवेश के रूप में उभर रही है। लोग सोने को सुर​क्षित निवेश मान रहे हैं। इस समय शेयर बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं, जिसके कारण शेयर बाजार को सुर​क्षित नहीं माना जा रहा है। भारतीय शेयर बाजार लगातार गिरावट में है। इसलिए लोग सोने में निवेश कर रहे हैं। 


भारत में सोने की कीमत
एमसीएक्स पर 8 मई को सुबह 24 कैरेट सोने के रेट 97 हजार 51 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए। वहीं चांदी की कीमत भी 95 हजार 730 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 7 मई को सोने की कीमत 99 हजार रुपये प्र​ति दस ग्राम थी, वहीं उसे पहले सोने का भाव 24 कैरेट के लिए 98 हजार 460 रुपये रहा। यदि हम दिल्ली में सोने के रेट की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 99 हजार 760 रुपये प्रति दस ग्राम तथा 22 कैरेट के भाव 91 हजार 460 रुपये हैं। चेन्नई में सोने का भाव 24 कैरेट के लिए 99 हजार 610 रुपये तथा 22 कैरेट 91 हजार 310 रुपये दर्ज किए गए। मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट 99 हजार 610 रुपये, बैंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 99 हजार 610 रुपये तथा हैदराबाद में भी 24 कैरेट सोने का रेट 99 हजार 610 रुपये दर्ज किया गया। यदि इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो सोने का भाव 1 लाख प्रति दस ग्राम को भी पार कर गया है।