Gold rate: चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद में नरमी आने के बाद सोने के रेट हुए कम ,देखें आज 22 और 24 कैरेट सोने का रेट
चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद में नरमी आने के बाद सामान्य हो रही स्थितियों के बीच चीन ने अभी तक दुर्लभ धातुओं के निर्यात पर लगा प्रतिबंध नहीं हटाया है। उधर, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पर जो शांति वार्ता शुरू की गई थी, उस पर भी देशों के नेताओं के अहंकार की वजह से प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। इन सभी अनिश्चितता के कारण सोने और चांदी में निचले स्तरों पर फिर से सुधार देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3192 डॉलर प्रति और और चांदी की कीमत 3218 सेंट हो गई। स्थानीय सराफा बाजार में सोना केडबरी 95100 एक दिन पूर्व 94500 आरटीजीएस 95200 सोना 22 कैरेट 87200 चांदी चौरसा 96400 एक दिन पूर्व 96200 आरटीजीएस में 96500 चांदी टंच 96500 रुपए।
रतलाम में आज सोना 94700, जेवरात वाला 86745, रतलाम में आज चांदी 96400.
उज्जैन सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 95400, 22 कैरेट सोना 87500 और चांदी 97000 प्रति किलोग्राम है.