Movie prime

Gold Rate Hike: सोने की कीमतें पहुंची शिखर पर, अमेरिकी टैरिफ के चलते आया भारी उछाल
 

 

Today Gold Rate: सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। इस चमकीली धातु में हो रही लगातार बढ़ोतरी के कारण अब एक बार फिर सोने की कीमतों ने ऑल टाइम हाई बनाया है। अमेरिका द्वारा आयात पर लगाए गए टैरिफ का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ स्थानीय बाजार पर भी दिखने लगा है। ट्रेड संबंधों में तनाव विशेषकर स्विट्जरलैंड के साथ बढ़ने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर बढ़ा है, जिससे इसकी कीमतों में उछाल आया। 

भारतीय जीडीपी ग्रोथ में नुकसान के कारण सोने की कीमतों में हो सकती है और भी बढ़ोतरी


व्यापारियों के अनुसार, भारतीय आयात पर टैरिफ से भारत की जीडीपी ग्रोथ में 0.6 प्रतिशत तक की गिरावट की आशंका है। इंदौर सराफा बाजार में सोना 101000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी चौरसा 116000 रुपए प्रति किलो रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3384 डॉलर प्रति औंस रहा, जो ऊपर में 3407 और नीचे में 3381 डॉलर रहा। वहीं चांदी 3828 सेंट रही, जो ऊपरी स्तर पर 3847 और निचले स्तर पर 3796 सेंट दर्ज की गई। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 101000 एक दिन पूर्व 100700 आरटीजीएस 103700 सोना 22 कैरेट 94900 चांदी चौरसा 116000 एक दिन पूर्व 116100 आरटीजीएस में 117000 चांदी टंथ 116300 रुपए।

बड़े शहरों में इस प्रकार चल रहा है सोने का भाव 

देश के बड़े शहरों में सोने के भाव की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने के दाम 94,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,03,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,03,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोने की कीमत 94,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमतें 94,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,03,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं।

इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,03,360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोने की कीमतें 94,750 पर पहुंच गई हैं।