Movie prime

Gold silver price: एशियाई बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती, डॉलर की कमजोरी से सोना चांदी तेज

 

एशियाई बाजार में  सोने की कीमतों में और मजबूती देखने को मिली। पिछले सत्र में करीब दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद सोना और चढ़ा।

फेडरल रिजर्व की ओर से कम सख्त संकेत मिलने के बाद डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमजोरी आई, जिससे धातु बाजार को सपोर्ट मिला। चांदी की कीमतें भी पिछले सप्ताह की शानदार तेजी के बाद रिकॉर्ड हाई के आसपास बनी रहीं। इसके साथ ही प्लेटिनम और पैलेडियम समेत अन्य कीमती धातुओं में भी मजबूती का रुख देखा गया। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 131800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि चांदी के भाव मजबूत बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4339 डॉलर प्रति औंस व चांदी 6368 सेंट रही। सोना ऊपर में 4350 नीचे में 4293 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 6396 नीचे में 6094 सेंट रही। 
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 131800 एक दिन पूर्व 131600 
आरटीजीएस 136100 
सोना 22 कैरेट 121000 
चांदी चौरसा 188000
 एक दिन पूर्व 184800 
आरटीजीएस में 195800 
चांदी टंच 188500 रुपए। 

उज्जैन सराफा : सोना 24 कैरेट 133200 

सोना 22 कैरेट 122100 चांदी 187500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे। 

रतलाम सराफा : सोना 132850 जेवरात 121690 चांदी 189700 रुपए।