Movie prime

Gold rate : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की ताजा टिप्पणियों के बाद एशियाई बाजारों में सोने की कीमतें स्थिर

 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की ताजा टिप्पणियों के बाद  एशियाई बाजारों में सोने की कीमतें स्थिर रही, लेकिन ये अब भी रिकॉर्ड ऊंचाई के पास हैं।

 पॉवेल ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था, मुद्रास्फीति और ब्याज दरों को लेकर सावधानी बरतने की बात कही, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया।

 इस कारण सोना और अन्य कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती आई। 

डॉलर की कमजोरी ने भी इन धातुओं की कीमतों को सपोर्ट किया। विशेषज्ञों के मुताबिक, फेड की अगली बैठक से पहले बाजार में जोखिम से बचने की कोशिश हो रही है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3765 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4396 सेंट रही।

 सोना ऊपर में 3779 नीचे में 3750 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 4428 नीचे में 4366 सेंट रही। 

स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 117000 एक दिन पूर्व 117300 
आरटीजीएस 116800 

सोना 22 कैरेट 105500 
चांदी चौरसा 137200
 एक दिन पूर्व 138100 आरटीजीएस में 137100 
चांदी टंच 137400 रुपए। 

रतलाम भाव । सोना 117500 जेवरात 107630 चांदी 138300 रुपए।

 उज्जैन | सोना 24 कैरेट 117500 सोना 22 कैरेट 107700 चांदी 1,38,500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।


24, 23, 22, 18, 14 कैरेट sone ka rate

24 कैरेट गोल्ड 113500 रुपए, 23 कैरेट गोल्ड 113129, 22 कैरेट गोल्ड 104043, 18 कैरेट गोल्ड 85188 रुपए ,014 कैरेट गोल्ड 66447 रुपए प्रति 10 ग्राम है।