Movie prime

कुछ गिरावट के बाद फिर से बढ़ने लगे सोने के दाम, 93 हजार प्रति दस ग्राम

कुछ गिरावट के बाद फिर से बढ़ने लगे सोने के दाम, 93 हजार प्रति दस ग्राम
 

कुछ दिन की गिरावट के बाद सोने ने फिर से लंबी छलांग लगा दी। इस समय सोने के रेट 93 हजार प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए हैं। यह अब तक के ऑल टाइम हाई हैं। आमतौर पर जब सोना बढ़ता है तो शेयर बाजार में गिरावट रहती है, लेकिन अभी सोने के साथ ही शेयर बाजार में भी तेजी रही। सेंसेक्स में भी तेजी रही और सोने में भी। सेंसेक्स 1310 अंक की तेजी के साथ 75 हजार 157 अंक पर पहुंच गया।

इसके अलावा निफ्टी में भी 429 अंकों की तेजी दिखाई दी। शुक्रवार को निफ्टी 22 हजार 828 अंक पर बंद हुआ। दूसरी तरफ सराफा बाजार में भी तेजी दिखाई दी। शुक्रवार को बाजार खुलते ही सोने के भाव में 2200  रुपये की तेजी आई और सोने का भाव 90 हजार 800 रुपये प्रति दस ग्राम से बढ़कर 93 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया।

वहीं 22 कैरेट सोने के भाव 85 हजार 188 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। जनवरी से लेकर अब तक सोने के भाव में 14 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आ चुकी है। जब एक जनवरी को नया साल 2025 शुरू हुआ था, उस समय सोने के भाव 78 हजार 500 रुपये थे। 
इस साल के अंत तक गिरेंगे या बढ़ेंगे सोने के रेट
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सोना इस साल के अंत तक एक लाख 20 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर जाएगा, जबकि कुछ का मानना है कि सोने के भाव फिर से 55 हजार रुपये प्रति दस ग्राम ​दिखाई देंगे। ऐसे में निवेशकों में भी ​अनि​श्चितता का माहौल है। ट्रंप टैरिफ के कारण चार दिन तक सोने के भाव कुछ गिरे थे, लेकिन अब फिर से यह बढ़ गए हैं।