Movie prime

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते सोने की कीमतों में फिर तेजी, देखें आज 22, 24 कैरेट सोने का रेट

 

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते सोने की कीमतों में  एक बार फिर तेजी देखी गई।

घरेलू बाजार में सोना 1400 की बढ़त के साथ 114000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

 विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं ने सोने की मांग को और मजबूत किया है।

निवेशकों को उम्मीद है कि फेड 17 सितंबर की नीति बैठक में दरें घटा सकता है, जिससे डॉलर कमजोर होगा और सोना निवेश के लिए ज्यादा आकर्षक बन जाएगा। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3694 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4260 सेंट रही।

 सोना ऊपर में 3697 नीचे में 3673 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 4276 नीचे में 4233 सेंट रही। 

स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 114000 एक दिन पूर्व 112600 आरटीजीएस 113800 सोना 22 कैरेट 103800 चांदी चौरसा 131800 एक दिन पूर्व 130500 आरटीजीएस में 131600 चांदी टंच 131900 रुपए।

 रतलाम | सोना 114400 जेवरात 104790 

चांदी 132500 रुपए। 

उज्जैन सोना 24 कैरेट 114300 सोना 
22 कैरेट 104680 
चांदी 1,32,300 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।