Movie prime

एशियाई ट्रेड में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, चांदी में तेजी दर्ज की गई

 

एशियाई ट्रेड में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी हाल की रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास बनी रही। पिछले सप्ताह तेज तेजी के बाद मेटल बाजार में कुछ मुनाफावसूली देखी गई।

निवेशक अमेरिका के प्रमुख महंगाई आंकड़ों और आने वाले दिनों में कई बड़े सेंट्रल बैंकों के नीतिगत फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि आंकड़े आने के बाद सोने और चांदी में आगे की दिशा साफ होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4326 डॉलर प्रति औंस व चांदी 6618 सेंट रही। सोना ऊपर में 4342 नीचे में 4320 डॉलर प्रति औंस रही। चांदी ऊपर में 6661 नीचे में 6553 सेंट रही।

 स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 132300 एक दिन पूर्व 132000 आरटीजीएस 135800 
सोना 22 कैरेट 120700 
चांदी चौरसा 193000 
एक दिन पूर्व 191500 
आरटीजीएस में 202000 
चांदी टंच 193300 रुपए। 

उज्जैन सराफा : सोना 24 कैरेट 132500 

सोना 22 कैरेट 121450 चांदी 193900 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

 रतलाम सराफा: सोना 132500 जेवरात 121370 चांदी 193100 रुपए।