Movie prime
Gold Rate Update: एशियाई कारोबार में सोने में हल्की गिरावट, चांदी भी नरम, देखिए आज का ताजा भाव
 

Today Gold Rate: एशियाई कारोबार में मंगलवार को सोने में मामूली गिरावट देखी गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल के हालिया कड़े रुख के बाद बाजार में नीति को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। डॉलर मजबूत होने से वैश्विक स्तर पर विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा पड़ रहा है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4000 डॉलर के स्तर के ऊपर टिकने के लिए संघर्ष कर रहा है। विश्लेषकों के अनुसार फेड की अगली ब्याज दर नीति को लेकर असमंजस तब तक बना रह सकता है जब तक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर स्पष्ट संकेत नहीं मिल जाते। इससे पहले पिछले सप्ताह सोने में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया था। निवेशक अभी सुरक्षित रुख बनाए हुए हैं और बड़े दांव लगाने से बच रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज का सोने का भाव 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3996 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4788 सेंट रही। सोना ऊपर में 4005 नीचे में 3966 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 4821 नीचे में 4745 सेंट रहा। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 121400 एक दिन पूर्व 121500 आरटीजीएस 123600 सोना 22 कैरेट 109800 चांदी चौरसा 149400 एक दिन पूर्व 150800 आरटीजीएस में 149600 चांदी टंच 149500 रुपए। रतलाम सराफा भाव। सोना 121800 जेवरात 111567 चांदी 149600 रुपए। उज्जैन सराफात्र। सोना 24 कैरेट 122000 सोना 22 कैरेट 111800 चांदी 150500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।