Gold silver price: एशियाई बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, हालांकि पूरा सप्ताह हल्के पॉजिटिव रुख के साथ समाप्त होने के संकेत
एशियाई बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि पूरा सप्ताह हल्के पॉजिटिव रुख के साथ समाप्त होने के संकेत दे रहा था। वहीं चांदी और प्लैटिनम ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया और मजबूत सेफ हेवन मांग के कारण रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास बने रहे।
बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग बनी रहने से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला। अमेरिका से आए उम्मीद से कमजोर महंगाई आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा आगे भी ब्याज दरों में कटौती की संभावना मजबूत हुई है। इसी वजह से मेटल मार्केट में कुल मिलाकर मजबूती देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स ने हालिया गिरावट के बाद थोड़ी रिकवरी जरूर की, लेकिन इसका असर सोने और चांदी पर सीमित रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4326 डॉलर प्रति औंस व चांदी 6586 सेंट रही। सोना ऊपर में 4336 नीचे में 4308 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी ऊपर में 6621 नीचे में 6446 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 132700 एक दिन पूर्व 132300 आरटीजीएस 135200
सोना 22 कैरेट 120000
चांदी चौरसा 194000
एक दिन पूर्व 193000
आरटीजीएस में 201000
चांदी टंच 194300 रुपए।
उज्जैन सतफा सोना 24 कैरेट 132800
सोना 22 कैरेट 121700 चांदी 196000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे। रतलाम सराफा | सोना 132900 जेवरात 120939 चांदी 193900 रुपए।

