Movie prime
एशियाई कारोबार में  सोने की कीमतों में गिरावट, जाने आज 22, 24 कैरेट सोने का रेट
 

एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट आई। पिछले हफ्ते भी सोना टूटकर बंद हुआ था। लगातार नौ हफ्ते की तेजी के बाद अब मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया है। अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी दिखने से निवेशक सुरक्षित पनाहगाह के रूप में सोने की खरीद पर रोक लगा रहे हैं।

साथ ही बाजार इस हफ्ते के अंत में फेडरल रिजर्व की बैठक पर निगाह लगाए हुए है। उम्मीद है कि फेड ब्याज दर में कटौती कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो डॉलर की मजबूती थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन निवेशक पहले ही सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

बीते दिनों भू-राजनीतिक तनाव और मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीदों के चलते सोना पहली बार 4300 डॉलर प्रति औंस के ऊपर रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया था। इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद व्यापारी भाव गिरने से पहले मुनाफा दर्ज करा रहे हैं। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 123000 एक दिन पूर्व 124500 आरटीजीएस 124300 सोना 22 कैरेट 110000 चांदी चौरसा 147000 एक दिन पूर्व 149500 आरटीजीएस में 148000 चांदी टंच 147500 रुपए। शाम तक सोना और टूटा और 1,21,000 रुपए व चांदी 1,43,500 रुपए पर बंद हुई। 


उज्जैन। सोना 24 कैरेट 124000 सोना 

22 कैरेट 113650 चांदी 149000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

 रतलाम | सोना 122900 जेवरात 112577 चांदी 146500 रुपए।