Movie prime
सोना 200 व चांदी 500 रुपए गिरी, वैवाहिक आभूषण खरीदी शुरू
 

सोना-चांदी की बड़ी तेजी मंदी में ठहराव आने लगा है। अमेरिका और चीन की डील होने के बाद शुक्रवार की रात को विदेशी सोना-चांदी मार्केट में हल्की गिरावट के साथ व्यापार हुआ। सोना 200 रुपए घटकर 121800 व चांदी 500 रुपए घटकर 151500 हो गई। इधर स्थानीय सराफा बाजार में वैवाहिक खरीदी का दौर शुरू हो गया। अब भाव महंगे हो या सस्ते विवाह समारोह वालों को खरीदी तो करना पड़ेगी।

सराफा के ब्रोकरेज कैलाश चंद कौशिक के अनुसार दिवाली पूर्व आई बड़ी तेजी के बाद बड़ी
गिरावट भी आ गई। यह सब सट्टा वालों की चाल से आम लोगों को दीपावली के दौरान महंगे दाम चुकाना पड़े। अगर सब कुछ ठीक रहा तो एक बार फिर भाव लेवल पर आने लगेंगे। इन्वेस्टर भी सोना-चांदी में मुनाफा कमाकर अन्य व्यापार में चले गए। देखा जाए तो दीपावली के दौरान उत्साहजनक खरीदी करने वालों को हजारों रुपए भाव का फटका भी लग गया। 15 से 20% लोग तो दीपावली पर खरीदा सोना-चांदी बेचने भी आ गए क्योंकि अब बड़ी तेजी के चांस नहीं लगने से रिस्क कवर करने में टाइम लग सकता है।