फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरें घटने की उम्मीद कम होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बढ़ गया है। एशियाई बाजारों में भौतिक मांग भी कमजोर बनी हुई है, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। दिसंबर में दर कटौती की उम्मीद घटने का बड़ा कारण अमेरिका में बढ़ी हुई मुद्रास्फीति और निजी क्षेत्र के कमजोर रोजगार आंकड़े हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फेड अधिकारी फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं, इसलिए ब्याज दरों में नरमी की संभावना सीमित दिखाई दे रही है। बाजार अब अमेरिका के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4041 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5046 सेंट रही। सोना ऊपर में 4055 नीचे में 3997 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 5050 नीचे में 4934 सेंट रहा।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 124300 एक दिन पूर्व 125600
आरटीजीएस 125100
सोना 22 कैरेट 111400
चांदी चौरसा 156000
एक दिन पूर्व 159000
आरटीजीएस में 156000
चांदी टंच 156200 रुपए।
उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 124800
सोना 22 कैरेट 113800 चांदी 156500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे। रतलाम सराफा |
सोना 124500 जेवरात 114042 चांदी 155600 रुपए।

