Gold rate : सोने का भाव ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के पार, एक दिन में रिकॉर्ड 7,790 रु. तेज
Jan 22, 2026, 09:08 IST
सोने की कीमतों ने
नया रिकॉर्ड बना दिया। यह एक दिन में 7,795 रुपए यानी 5.3% महंगा हो गया। देशभर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,204 रु/10 ग्राम पहुंच गई। वहीं, 22-कैरेट (जेवराती) सोना भी रिकॉर्ड तेजी के साथ 1,42,167 रु/10 ग्राम पर बंद हुआ। जनवरी महीने में अब तक सोने की कीमत 22,009 रुपए यानी 16.52% बढ़ चुकी है। एक साल में सोने ने निवेशकों को 95.6% का रिटर्न दिया है। बुधवार को चांदी 10,730 रुपए बढ़कर 3,20,075 रु/किलो हो गई। इस माह चांदी 89,655 रुपए यानी 38.9% महंगी हो चुकी है।
सोने की कीमत में उछाल की वजह ऐसे देशों का बढ़ना है, जो डॉलर पर निर्भरता घटा रहे हैं। ट्रम्प की नीतियों के चलते डॉलर भरोसा कम हो रहा है। ऐसे में सोना व चांदी सुरक्षित करेंसी के तौर पर उभर रहे हैं।

