Today gold price : चार दिन में सोना 1600 और चांदी 14000 रुपए उछली
सोना-चांदी बाजार में बड़ी तेजी-मंदी होने से सराफा का व्यापार जीरो पर ट्रोल होने लगा है। 24 नवंबर यानी 4 दिन पूर्व सोना 1,26,000 10 ग्राम रहा। वहीं 29 नवंबर शनिवार को 1600 रुपए बढ़कर 1,27,600 रुपए हो गया। चार दिन पूर्व चांदी 1,57,000 किलो बिकी, जो 29 नवंबर की शाम को 14,000 रुपए बढ़कर 1,71,000 किलो पर पहुंच गई।
सोना धातु में कोई खास तेजी नहीं रही लेकिन चांदी में 5 दिसंबर तक वायदा कट चलने से सट्टे वाले भाव हो चुके हैं। वैसे बाजार में सोना-चांदी की तेजी जीरो हो रही है। इधर, शादी विवाह समारोह का जोर चल रहा है। सराफा के ब्रोकरेज कैलाशचंद कौशिक ने बताया लग्नसरा का दौर है। सराफा बाजार को खरीदी अधिक की उम्मीद रहती है। बाजार में खरीदार भी आ रहे, लेकिन सोना-चांदी की जैसी खरीदी होना चाहिए, इसका अभाव बना हुआ है।
अगले महीने होने वाली यूएस फेड मीटिंग में 25 बेसिस प्वाइंट की रेट कट की उम्मीद बढ़ने से सोने में तेज खरीद बनी हुई है। कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों के अनुसार फेड रेट कट की संभावना 87 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिसके कारण आज भी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में गोल्ड रेट अपट्रेंड में है। निवेशक फिर से सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदी बढ़ा रहे हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भी सोने को सपोर्ट मिला है। डॉलर इंडेक्स नीचे आने पर विदेशी निवेशकों के लिए गोल्ड खरीदना आसान होता है, जिससे कीमतों में मजबूती आती है।
इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से जुड़ी राजनीतिक अनिश्चितता भी बाजार को गोल्ड की तरफ खींच रही है। जोखिम वाले माहौल में निवेशक सोने में सुरक्षा तलाशते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4210 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5640 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 127600 एक दिन पूर्व 126700 आरटीजीएस 131000 सोना 22 कैरेट 116400 चांदी चौरसा 170000 एक दिन पूर्व 164000 आरटीजीएस में 173000 चांदी टंच 170300 रुपए। रतलाम | सोना 127900, जेवरात 117156, चांदी 170000 रुपए।

