7 दिन में सोना 9100, चांदी 35000 रुपए गिरी, आभूषण विक्रेताओं के अनुसार सोना चांदी रेट में और भी आ सकती है कमी
सोना-चांदी की गिरावट का सातवां दिन सोमवार को रहा। सोना 1500 रुपए गिरकर एक लाख 24 हजार रुपए व चांदी भी 1500 रुपए कम होकर 149000 पर आ गई। 7 दिन में चांदी 35000 रुपए, सोना 9100 भाव में घट चुका है। सोना-चांदी बाजार में अब खरीदार आने लगे हैं। हालांकि शादी-विवाह वालों की खरीदी का दौर ही अब रहेगा।
विश्लेषकों के अनुसार गिरावट पीछा नहीं छोड़ रही। ऐसे में एक लाख चांदी और 95000 सोने के भाव भी हो सकते हैं। निवेशकों को इस समय बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। खरीदा सोना-चांदी सस्ते भाव होने के बाद भी बिक नहीं पा रहा है। दीपावली पर आम और खास वर्ग में सोना 2 लाख चांदी ढाई लाख होने की धारणा में बड़ी मात्रा में खरीदी की। उन्हें 7 दिन में हजारों रुपए का फटका लग गया। इधर चीन के पास भारी मात्रा में सोना होने से अब तेजी की स्थिति नहीं बताई गई है।
एक जानकारी के अनुसार अमेरिका में 8133.5 टन सोना, रूस में 2330 टन, चीन में 2298 टन सोना है। 2024 में चीन ने 380 टन, आस्ट्रेलिया ने 320 टन व भारत के पास 876 टन निजी मंदिर और घरों को मिलाकर 24000 टन सोना है। जो दुनिया के कुल सेंट्रल बैंक के भंडार से अधिक बताया गया है। ऐसे में आज भी भारत गोल्ड बर्ड के रूप में पहचान बना रहा है। सराफा के सोना चांदी ब्रोकरेज कैलाश चंद कौशिक ने बताया अब शादी विवाह का दौर शुरू हो गया है और भाव भी घटने लगे हैं। ऐसे में शोरूम और दुकानों पर नई वैरायटी वाले फैशनेबल आभूषणों की श्रृंखला भी जमने लगी है।

