Movie prime

सोनी ने 12 महीने में 35% तो चांदी ने 6 महीने में 32% दिया रिटर्न,देखें आज 22, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव

 

TODAY GOLD RATE : चांदी की कीमत 3,577 रुपए बढ़ गई। यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी उछाल है। इसके साथ ही देशभर के सराफा बाजारों में चांदी की औसत कीमत 1,13,867 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत भी 792 रुपए बढ़कर 98,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। सोना इस साल 23 जून के बाद पहली बार 98 हजार से ऊपर निकला है। 22-कैरेट (जेवराती) सोने की औसत कीमत 725 रुपए बढ़कर 90,045 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

इससे पहले चांदी में एक दिन में सबसे बड़ी 3,695 रुपए की उछाल इसी साल 5 जून को दर्ज की गई थी। उस दिन इसकी कीमत 1,04,7675 रुपए किलो हो गई थी। 11 जुलाई को भी चांदी 1,10,290 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 0.4% बढ़कर तीन हफ्तों के ऊंचे स्तर 3,367.51 डॉलर प्रति आउंस हो गई। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर धमकी दी है कि वो यूरोपीय संघ के देशों और मैक्सिको पर 30% की ऊंची दर से टैरिफ लगाएंगे। इसके बाद दुनियाभर में सुरक्षित निवेश के साधन के तौर पर सोने और चांदी की मांग तेजी से बढ़ गई।

चांदी 6 महीने में 32%, सोना 12 माह में 35% महंगा

2025 में अब तक देशभर के सराफा बाजारों में सोने की औसत कीमत 29% और चांदी का औसत भाव 32.38% बढ़ चुका है।

फरवरी में सराफा बाजार ने थोड़ी सुस्ती देखी थी। लेकिन मार्च से अब तक सोना 10.25% और चांदी करीब 13% महंगा हो गया है।

बीते एक साल के आंकड़े देखें तो घरेलू सराफा बाजार में सोने की औसत कीमत 35.28% बढ़ी, चांदी औसतन 24 महंगी हो चुकी है।