सात दिन में सोना 5900 चांदी 30,500 रु. गिरी
अंतरराष्ट्रीय सोना-चांदी मार्केट में रोज सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आ रही है। सोना-चांदी में महंगे भाव के दौर में निवेश करने वाले बड़े नुकसान में आने लगे हैं। इससे बचने के लिए सोना-चांदी बेचने भी आ रहे हैं लेकिन खरीदार रिस्क समझकर सौदा नहीं कर रहे हैं।
उज्जैन सराफा में कैडबरी सोना 50 व 40 ग्राम बेचने वाले आए लेकिन इन्हें कहा कि व्यापार सोमवार से शुरू होगा। सराफा जानकारों के अनुसार सोना तीन लाख, चांदी ढाई लाख के भाव दिखाने वाले अब कितना सस्ता होगा, इस पर प्रतिक्रिया भी नहीं दे रहे हैं। इधर, सराफा कारोबारी विजय कौशिक ने बताया अब आई गिरावट किसी काम की नहीं, दीपावली पूर्व आती तो व्यापार 100 प्रतिशत और सुधार आ जाता। सट्टे के जाल में पहली बार उलझा सोना-चांदी अब आम और खास वर्ग को बड़ा नुकसान दे रहा है।
15 अक्टूबर को 1,33,000 वाला सोना 1,27,200 हो गया है। वहीं 1,84,000 चांदी बिकी, अब जो 1,55,500 रु. प्रतिकिलो के भाव पर आ गई। देश में सोने-चांदी के आभूषणों का चलन होने से इस पर सट्टा होना व्यापार को जीरो करना माना जाता है। एक सप्ताह में चांदी 30 हजार 500 और सोना 5900 घट चुका है।
इधर, ताजा सोना-चांदी में धन लगाने वाले घबराहट में आ गए हैं। रिटर्न ने यू टर्न ले लिया। शादी विवाह का दौर शुरू हो रहा है। सस्ते भाव होने से सराफा में रौनक देखने को मिल रही है। सराफा में शाम को सोना 1,27,000 रुपए 10 ग्राम और चांदी 1,55,500 रुपए प्रति प्रति किलो रही।

