Movie prime

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पहली बार 3900 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंचा

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोना पहली बार 3900 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया। अमेरिकी सरकार के शटडाउन और वैश्विक अस्थिरता के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग तेजी से बढ़ी है। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें भी सोने के लिए सकारात्मक कारक बनी हुई हैं।

भारत में भी इसका असर साफ दिख रहा है। यहां स्पॉट गोल्ड के दाम इस वर्ष अब तक 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई वजहें हैं जिनमें सबसे प्रमुख कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ और आव्रजन नीतियों को लेकर बढ़ी अनिश्चितता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3935 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4834 सेंट रही। सोना ऊपर में 3949 नीचे में 3883 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 4875 नीचे में 4774 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 123000 एक दिन पूर्व 121200 आरटीजीएस 122600 

सोना 22 कैरेट 112000 
चांदी चौरसा 152000 
एक दिन पूर्व 150900 आरटीजीएस में 151600 
चांदी टंच 152000 रुपए। 

उज्जैन | सोना 24 कैरेट 123400 सोना 22 कैरेट 113000
 चांदी 1,53,200 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

 रतलाम | सोना 123150 जेवरात 112805 चांदी 153100 रुपए।