Gold Price Hike Update: 9 दिन में 6400 रुपए महंगा हुआ सोना, भाव फिर पहुंचा ऑल टाइम हाई पर
Today Gold Price: सोने के भाव ने भी ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया है। इंदौर में आज 24 कैरेट सोने के भाव (Today Gold Rate Update) 1,10,340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं रतलाम में कल मंगलवार को एक ही दिन में भाव में 1450 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई और भाव 1 लाख 12 हजार 800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। जबकि एक दिन पहले सोमवार को सोना 1 लाख 11 हजार 350 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा था। वहीं जेवराती सोना एक लाख 3 हजार 325 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।
इस महीने भाव में 6400 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी (Gold Rate Hike) हुई है। एक सितंबर को सोने के भाव 1 लाख 6 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इस साल सोना अब तक 34,300 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है। एक जनवरी को यह 78,500 रुपए प्रति दस ग्राम बिका रहा था। इसके बाद लगातार तेजी के कारण हर माह सोने के भावन ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
चांदी की कीमतें पहुंची एक लाख 27 हजार 600 रुपए प्रति किलो
सोने के साथ ही चांदी के भाव (Today Silver Rate Update) में भी तेजी जारी है। भाव में 250 रुपए की तेजी आई और भाव एक लाख 27 हजार 300 रुपए प्रतिकिलो पर पहुंच गए। हालांकि इस महीने सोने के मुकाबले चांदी कम महंगी हुई है। 9 दिन में यह 2750 रुपए ही महंगी हुई है। एक सितंबर को भाव 1 लाख 24 हजार 800 रुपए प्रति दस ग्राम थे।