Today gold rate : सोना-चांदी में फिर तेजी, सोना 5500 और चांदी 14,000 रुपए बढ़ी
सोना-चांदी में फिर तेजी आ गई है। ऑनलाइन में चलाए जा रहे भाव से सराफा बाजार की आम खरीदी प्रभावित चल रही है। चांदी करीब 4,00,000 पहुंचने के बाद 2 लाख के स्तर तक आने लगी थी, लेकिन फिर से चांदी 1 दिन में 14,000 बढ़कर 2 लाख 84 हजार रुपए प्रतिकिलो हो गई। सोना 5500 रुपए बढ़कर 1,65,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
सराफा बाजार में इस समय शादी विवाह की खरीदी चल रही है, लेकिन रोज भाव वृद्धि होने से व्यापार जैसा चलना चाहिए, नहीं चल पा रहा है। सराफा कारोबारी विजय सर्राफ ने बताया इतनी महंगाई में भी खरीदार आ रहे हैं, लेकिन हर घंटे में भाव बढ़ने पर भ्रम वाली स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। इस समय वैवाहिक खरीदारों से सोना-चांदी बाजार में रौनक बनी हुई है।
सोना-चांदी के भारी भाव ने इस व्यापार की रिस्क बढ़ा दी है।
देखा जाए तो सोना-चांदी में दीपावली से तेजी आना शुरू हुई, जो रुकी नहीं। एक दिन में चांदी में 50,000 तक की तेजी-मंदी होना आम बात हो गई।
यह इस व्यापार के लिए बहुत बड़ी बात है। 50% आर्टिफिशियल आभूषणों की खरीदी तेजी के कारण बढ़ चुकी है।
ऐसे में असली सोना-चांदी की खरीदी घटने लगी है। सोना-चांदी के आभूषण पर रिस्क होने से अब गिफ्ट में भी नकद राशि का उपयोग अधिक होने लगा है।
सराफा में शाम 5 बजे सोना 24 कैरेट 1,65,000 व चांदी 2,84,000 रुपए के भाव पर रही।

