सोना चांदी भाव : चांदी में तूफानी गिरावट, पिछले 1 वर्ष से जारी तेजी पर ब्रेक, जाने आज सोने चांदी का भाव
पिछले एक वर्ष से चांदी में जारी तेज तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। ऊंचे स्तरों पर निवेशकों की मुनाफा वसूली से चांदी में भारी गिरावट देखी गई और भाव में करीब 27 प्रतिशत की ऐतिहासिक टूट दर्ज हुई। गुरुवार को जहां चांदी एमसीएक्स में 420000 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी, वहीं शुक्रवार देर रात भाव 292000 पर बंद हुए।
सोने में भी दबाव बना रहा और इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सोना घटकर 156000 पर आ गया। इंदौर सराफा बाजार में इस सप्ताह सोना 188000 और चांदी 400000 के उच्च स्तर पर पहुंची थी, लेकिन सप्ताहांत तक भाव गिरकर क्रमशः 156000 और 292000 रह गए।
ट्रंप के कार्यकाल की शुरुआत में करीब 1 लाख प्रति किलो रही। चांदी में एक ही दिन में 1 लाख से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4879 डॉलर प्रति औंस व चांदी 8447 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 161500 एक दिन पूर्व 170000 आरटीजीएस 156800
सोना 22 कैरेट 148000
चांदी चौरसा 274000
एक दिन पूर्व 330000
आरटीजीएस में 280000
चांदी टंच 275000 रुपए।

