सोने और चांदी दोनों में मजबूत तेजी देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेत और दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा एक और रेट कट की बढ़ती उम्मीदों से कीमती धातुओं में खरीद बढ़ी है। वायदा बाजार में सोना शुरुआती कारोबार में 1 प्रतिशत से अधिक उछला, जबकि चांदी 2 प्रतिशत तक मजबूत हुई।
अक्टूबर में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने में हुई गिरावट के बाद अब दोबारा तेजी लौटी है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सेहत को लेकर बढ़ती चिंताओं और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी ने भी सोने को सपोर्ट दिया है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अमेरिकी फेड दिसंबर में रेट कट करता है, तो सोने में और मजबूती देखी जा सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4078 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4990 सेंट रहा। सोना ऊपर में 4086 नीचे में 3994 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी ऊपर में 4999 नीचे में 4756 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 123000 एक दिन पूर्व 121500 आरटीजीएस 125300
सोना 22 कैरेट 111700 चांदी चौरसा 153000 एक दिन पूर्व 150000 आरटीजीएस में 154000 चांदी टंच 153200 रुपए।
रतलाम सराफा भाव | सोना 123700 जेवरात 113309 चांदी 154100 रुपए। उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 123500 सोना 22 कैरेट 113200 चांदी 154000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।


