सोने चांदी ने नए रिकॉर्ड स्तर छुए, देखें आज 22, 24 कैरेट सोने का भाव
सोना-चांदी ने नए रिकॉर्ड स्तर छू लिए। डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने कीमती धातुओं को सहारा दिया। डॉलर इंडेक्स एक हफ्ते के निचले स्तर के पास रहा, जिससे अन्य मुद्राओं में सोना सस्ता हुआ और खरीदारी बढ़ गई।
अमेरिका में सरकार बंद होने के संकट ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर मोड़ दिया है। बाजार की नजर अब इस पर है कि बंदी कितने दिन तक चलती है, क्योंकि लंबे समय तक असर रहने पर आर्थिक आंकड़े और फेड की अगली बैठक पर असर पड़ सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3891 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4730 सेंट रही। सोना ऊपर में 3895 नीचे में 3852 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 4754 नीचे में 4638 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 120900
एक दिन पूर्व 119000 आरटीजीएस 120500
सोना 22 कैरेट 109000
चांदी चौरसा 149000
एक दिन पूर्व 145500 आरटीजीएस में 148600
चांदी टंच 149000 रुपए।
उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 121500 सोना 22 कैरेट 111400 चांदी 1,49,500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।
अगर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट का गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना आज ₹109460 प्रति 10 ग्राम है. जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव ₹89560 प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत आज ₹1,50,900 प्रति किलोग्राम है.