Movie prime

Gold Silver Price: सोने चांदी की कीमतें हुई धड़ाम, भारी गिरावट के साथ दाम पहुंच गए हैं इस स्तर पर

 

Gold Silver Rate Update: सोने और चांदी की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी का दौरा अब थम गया है। 2 दिन से सोने और चांदी के दामों (Gold silver price today update) में 
श्राद्ध पक्ष में कीमतों का शिखर छूने के बाद गिरावट शुरू हो गई है। 2 दिन में चांदी के भाव 2200 रुपए कम हो गए। मंगलवार को चांदी 1 लाख 32 हजार 500 रुपए प्रति किलो (Today Silver price update) बिकी थी, जबकि गुरुवार को उसके भाव 1 लाख 30 हजार 300 रुपए हो गए। सोने के भी यही हाल है। मंगलवार को इसके भाव 1 लाख 14 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम थे। गुरुवार को सोना 1000 रुपए गिरकर 1 लाख 13 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम (gold price update) के स्तर पर आ गया। सराफा व्यापारियों के अनुसार कीमतों में उतार 2 दिन और चलेगा। 22 सितंबर से नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। इसके साथ दीपावली और लग्नसरा की ग्राहकी भी शुरू हो जाएगी। वहीं वैश्विक हलचल भी जारी है। इस कारण सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने की संभावना है। सराफा व्यापारी मनोज शर्मा ने बताया कि सोने-चांदी की कीमतों (gold silver price update) का ट्रेंड समझ से परे हैं। दीपावली तक सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर को पार कर सकते हैं।

देखिए बड़े शहरों में आज सोने का भाव (today gold rate)

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों (today gold rate update) की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के दाम 1,11,320 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहे हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,11,220 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। वहीं अहमदाबाद और पटना में भी 24 कैरेट सोना 1,11,220 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। इसके अलावा मुंबई रायपुर और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,11,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,11,490 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,11,220 प्रति 10 ग्राम और राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,11,320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। सोने की कीमतें इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के आधार पर बताई गई हैं।